क्रिस गेल का यह VIDEO मचाया तहलका, पब में युवतियों के साथ…

क्रिस गेल न सिर्फ क्रीज पर अपने बल्ले से तहलका मचाते हैं, बल्कि मैदान से बाहर भी उनका जवाब नहीं. इस कैरेबियाई धुरंधर ने पिछले दिनों एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह डांसरों के साथ पब में मस्ती करते देखे जा सकते हैं.

40 साल के क्रिस गेल ने जिस डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा किया है, उस पर फैन्स की खूब प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. कुछ ने यह जानना चाहा है कि गेल इस वक्त कहां हैं और यह डांस वीडियो कहां का है.
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने कोहली से तनाव भरे संबंध को लेकर पहली बार बताई सच्चाई, दंग रह जायेंगे आप
कुछ ने शेयर किया कि यह वीडिया ढाका का है, जहां यह धाकड़ बल्लेबाज बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में खेल रहा है. जबकि कुछ फैंस का कहना है कि यह वीडियो जमैका का है.
क्रिस गेल इन दिनों बांग्लादेश में हैं और चटग्राम चैलेंजर्स टीम की ओर से बीपीएल में खेल रहे हैं. उन्होंने 7 जनवरी को इस बार बीपीएल में पहली बार हिस्सा लिया और राजशाही रॉयल्स के खिलाफ 10 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने ताबड़तोड़ 3 छक्के बरसाए.
क्रिकेट की पिच पर धूम मचाने वाले गेल हमेशा सुर्खियों में रहना पसंद करते हैं. रंगीन मिजाज के गेल इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहे हैं. गेल की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रही है. कई बार उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ा है.





