क्यों पेस्टल से बेहतर है लाल रंग का ब्राइडल लहंगा?

अगर आप को लाल रंग का ब्राइडल लहंगा खरीदना चाहती हैं लेकिन ट्रेंड पेस्टल लहंगों का है तो परेशान न हों। लाल लहंगा, पेस्टल लहंगे से क्यों बेहतर है, हम आपको यहां इसी बारे में जानकारी देंगे।

शादी के दिन सबसे खूबसूरत दुल्हन दिखने के लिए लड़कियां महीनों पहले तैयारी शुरू कर देती हैं। उनके ब्राइडल लुक की सबसे खास चीज होती है उनका ब्राइडल लहंगा। एक परफेक्ट ब्राइडल लंहगा खरीदने के लिए लड़कियां दिल्ली के चांदनी चौक से लेकर लखनऊ के अमीनाबाद बाजार तक के कई चक्कर लगाती हैं।

लहंगा खरीदने के लिए वो ट्रेंड के बारे में भी पता लगाती हैं कि आखिर आजकल कैसा लहंगा ट्रेंड में है। तो अगर आप भी अपना ब्राइडल लहंगा लाल रंग का खरीदना चाहती हैं, लेकिन ट्रेंड की वजह से कंफ्यूज हो रही हैं तो ये लेख आपके मन की बात को पक्का करेगा।

दरअसल, आजकल जहां पेस्टल और हल्के रंगों के लहंगे ट्रेंड में हैं, वहीं पारंपरिक लाल रंग का लहंगा आज भी अपनी खास पहचान बनाए हुए है। यही वजह है कि आज भी कई दुल्हनें पेस्टल की बजाय लाल लहंगा पहनना पसंद करती हैं। तो अगर आप भी शादी के लिए लहंगा खरीदने जा रही हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि क्यों लाल रंग का लहंगा पेस्टल शेड्स से कहीं बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

फोटो में परफेक्ट आता है

अगर आप लाल रंग का लहंगा अपनी शादी मे कैरी करती हैं तो उसकी सबसे खास बात होगी कि वो फोटो में काफी परफेक्ट आता है। आज के समय में लोग फोटोग्राफी के लिए लाखों रुपये खर्च करते हैं। ऐसे में आपका सबसे अट्रैक्टिव दिखना तो बनता है। अगर आप लाल रंग का लहंगा पहनेंगी और पीछे का बैकग्राउंड थोड़ा सटल सा रखेंगी तो आपका लहंगा हाइलाइटेड रहेगा।

सटल और हैवी दोनों मेकअप के साथ अच्छा लगता है

पेस्टल रंग के लहंगे के साथ आप हर तरह का मेकअप नहीं करा सकतीं। जबकि अगर आपका लहंगा लाल रंग का है तो चाहें तो डार्क मेकअप भी करा सकती हैं। आप चाहें तो अपने मेकअप को सटल भी रख सकती हैं। ये पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है कि आपका मेकअप कैसा हो।

हर स्किन टोन पर जचता है

लाल रंग के कई शेड्स आते हैं, जिसे आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से खरीद सकती हैं। पेस्टल रंग हर किसी पर नहीं खिलकर आता है, जबकि लाल रंग का लहंगा हर लड़की के स्किन टोन पर जचता है। ऐसे में आप लाल रंग के ही किसी शेड में अपना ब्राइडल लहंगा खरीद सकती हैं।

क्लासिक और टाइमलेस

पेस्टल रंग का ट्रेंड अभी आया है। अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी में गुलाबी रंग का लहंगा पहना था, तभी से इस ट्रेंड को बढ़ावा मिला था। अब ये पता नहीं कि भविष्य में पेस्टल रंग के लहंगे का ट्रेंड कब तक रहे। जबकि लाल रंग कभी फैशन से बाहर नहीं होता। सदियों से दुल्हनें लाल रंग का शादी का जोड़ा ही पहनती हैं, और आगे भी ये कभी आउटऑफ फैशन नहीं होगा।

ज्वेलरी मैच करना होता है आसान

ब्राइडल लहंगे के लिए परफेक्ट ज्वेलरी का चयन करना काफी मुश्किल माना जाता है। खासतौर पर अगर आपका लहंगा पेस्टल रंग का हो, तब तो इसके लिए सही गहने खोजना किसी खजाने से कम नहीं है। इसकी तुलना में लाल रंग के लहंगे के साथ की ज्वेलरी आसानी से बाजार में मिल जाती है।

नोट- लहंगा किस तरह का होना चाहिए ये पूरी तरह से आप पर ही निर्भर करता है। अगर आपको पेस्टल रंग का लहंगा पहनना है तो बेझिझक उसे ही खरीदें। पेस्टल रंग का लहंगा भी देखने में कमाल का लगता है, बस इसे स्टाइल करते समय गलती न करें, क्योंकि एक गलती आपका लुक बुगाड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button