क्या साच होगी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, अगर हां.. तो बेहद खतरनाक होने वाला है 2020

फ्रांसीसी भविष्यवेत्ता माइकल दि नास्त्रेदमस ने आने वाले कई वर्षों के लिए सदियों पूर्व ही भविष्यवाणियां कर दी थीं। पूरे विश्व में लोग नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों पर विश्वास करते हैं। इसके कारण ये है कि उनकी की गईं अब तक की भविष्यवाणियां सत्य साबित हो चुकी हैं। हालांकि, नास्त्रेदमस ने 2020 के लिए जो भविष्यवाणियां की हैं, उसमें इंसानियत के लिए अच्छी खबर नहीं है। कई दूसरे भविष्यवेत्ताओं ने भी 2020 में विनाश की तरफ ही संकेत किए हैं।

नास्त्रेदमस ने माना है कि 2020 में एक नए युग का आगाज़ होगा। उन्होंने अनुमान लगाया कि 2020 में कई राष्ट्रों के आपस में टकराव बढ़ेंगे। इसके साथ ही 2020 में इस सदी का सबसे गंभीर आर्थिक संकट भी आएगा। हालांकि भविष्यवाणी में यह भी कहा गया है कि 2020 तक लोग पहले से बहुत अधिक जागरुक हो चुके होंगे और लोगों में एक नए किस्म का आध्यात्मिक झुकाव देखने को मिलेगा। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार, तीसरा विश्व युद्ध की आशंका भी सत्य साबित हो सकती है। 2020 में, अमेरिका एशिया में सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास आरंभ करने वाला है, तो लोग नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी को इससे भी जोड़ कर देख रहे हैं।

पाकिस्‍तान के रेल मंत्री ने इस टिक टॉक स्‍टार को भेजा अश्‍लील क्लिप, देखें वीडियो

भविष्यवाणी की मानें तो 2020 में विश्व के बड़े शहरों में गृह युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो जाएंगी और लोग खुलकर सड़कों पर उतरेंगे। नास्त्रेदमस ने 2020 को एक बेहद हिंसक वर्ष बताया है. उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, इस वर्ष रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या का प्रयास भी हो सकता है, जबकि US प्रेसिडेंट, डोनाल्ड ट्रम्प को बड़ा नुकसान हो सकता है. भविष्यवाणी के अनुसार, 2020 में ग्रेट ब्रिटेन की महारानी की मृत्यु बीते 70 सालों में यहां की सबसे बड़ी विनाशकारी घटनाओं में से एक होगी.

Back to top button