क्या आपने खाए ‘सेब के पकौड़े’

सामग्री :

सेब-2, बेसन- 4 टेबलस्पून, चावल का आटा- 2 टेबलस्पून, ऑयल- डीप फ्राई के लिए, लाल मिर्च- 1 टीस्पून, चाट मसाला- 1 टीस्पून, बेकिंग सोडा- 1/4 टीस्पून, नमक- स्वादानुसार

विधि :

सबसे पहले सेब को स्लाइस में काट लें फिर एक मिक्सिंग बाउल में बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करके न ज्यादा पतला और न ही ज्यादा गाढ़ा बैटर बना लें फिर एक पैन में ऑयल गर्म करें। बैटर में बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से फेंट लें। जब ऑयल गर्म हो जाए तब सेब के स्लाइस को बैटर में अच्छए से डीप करके पैन में डालकर डीप फ्राई कर लें। इन्हें पेपर नैपकिन पर निकाल लें और गर्मा-गरम सर्व करें।

Back to top button