कौन होते हैं Gen Z? जानें साइलेंट जनरेशन से लेकर जनरेशन अल्फा तक की पूरी कहानी

आखिर Gen Z जनरेशन कौन है? आज इस खबर के जरिए हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलाावा मिलेनियल्स से लेकर जनरेशन अल्फा तक की A B C D भी जानेंगे।

नेपाल सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर बैन लगाए जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग सरकार का विरोध करने के लिए सड़कों पर उतर पड़े। इस दौरान बड़े पैमाने पर हिंसक प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। नेपाल में हो रहे इन विरोध प्रदर्शनों के बीच Gen Z की चर्चा खूब हो रही है। विभिन्न न्यूज चौनलों से लेकर बड़े बड़े न्यूज पोर्टल हर कोई Gen Z की बात कर रहा है।

इस शब्द के चर्चा में होने के पीछे का एक बड़ा कारण ये है कि नेपाल सरकार के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में ज्यादातर इसी जनरेशन के लोग शामिल हुए हैं। ऐसे में कई लोग जानना चाहते हैं कि आखिर Gen Z जनरेशन कौन है? आज इस खबर के जरिए हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलाावा मिलेनियल्स से लेकर जनरेशन अल्फा तक की A B C D भी जानेंगे।

कौन हैं Gen Z?
जेनजी से तात्पर्य जनरेशन Z से है। जनरेशन Z में वे युवा आते हैं, जिनका जन्म साल 1997 से लेकर 2012 के बीच हुआ। इन लोगों की उम्र 13 से लेकर 28 साल के बीच है। ये पीढ़ी इंटरनेट, सोशल मीडिया या कहें डिजिटल युग के साथ बड़ी हुई है। इन्हें कई बार डिजिटल नेटिव्स भी कहा जाता है।

Dancing Plague: जब दुनिया में फैल गई थी नाचने की बीमारी, हफ्तों तक डांस ही करते रहे लोग और गिरकर मर गए

इसके अलावा साल 1928 से 1945 जिनका जन्म हुआ है, उन्हें साइलेंट जनरेशन कहा जाता है। वहीं जिन लोगों का जन्म 1946 से लेकर 1964 के बीच हुआ उन्हें बेबी बूमर्स कहा गया। इस पीढ़ी ने अपने जीवनकाल में टीवी रेडियों जैसी तकनीकों को देखा।

वहीं जिन लोगों का जन्म 1965 से लेकर 1980 के बीच हुआ उन्हें जनरेशन एक्स कहा गया। ये पीढ़ी बदलावों के बीच पली बढ़ी। इसी समय कंप्यूटर की शुरुआत भी हुई थी।

1981 से लेकर 1996 के बीच जो लोग पैदा हुए उन्हें मिलेनियल्स कहा गया। इन्हें क्रिएटिव जनरेशन भी कहा जाता है। इसके अलावा जिन लोगों का जन्म 2013 से लेकर अब तक हुआ है उन्हें जनरेशन अल्फा कहा जाता है। ये जनरेशन स्मार्ट डिवाइसेज और एआई के बीच बड़ी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button