कोरोना की दहशत से बीजेपी विधायक के भाई ने की आत्महत्या

कन्नौज। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं कुछ लोगों में यह दहशत भी पैदा कर रहा है। इसी दहशत के बीच भाजपा विधायक के भाई ने अस्पताल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मामला कन्नौज का है जहां तिर्वा भाजपा विधायक कैलाश राजपूत के भाई संजय राजपूत ने यह खौफनाक कदम उठाया है।
बताया जा रहा है कि संजय की चार दिन पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पहले वह होम आइसोलेशन में रहे, जिसके बाद उन्हें शुक्रवार सुबह तिर्वा मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया था। कोरोना को लेकर उनमें इतनी दहशत थी कि कोविड-19 वार्ड से कूदकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। सूचना पर विधायक समेत कई अफसर पहुंचे हैं।
ये भी पढ़ें- शादी तोड़ने के लिए इस जगह हायर किये जाते हैं लोग, पगार जान हो जाएंगे हैरान
कन्नौज जिले की तिर्वा विधानसभा के विधायक कैलाश राजपूत के भाई संजय राजपूत (25) की रिपोर्ट 28 अगस्त को पॉजिटिव आई थी। तब से वह छिबरामऊ स्थित घर में ही आईसोलेशन में थे। शुक्रवार को संजय राजपूत ने तबियत बिगड़ने की बात बताई तो विधायक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
ये भी पढ़ें- फतेहपुर: फावड़ा से प्रहार कर बुजुर्ग किसान को उतारा मौत के घाट
उन्हें दूसरी मंजिल पर प्राइवेट वार्ड में रखा गया था। दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच वह कमरे की खिड़की से नीचे गिर गए। उनके सिर में गहरी चोट आई जिससे मौके पर काफी खून बह गया। डॉक्टर ने उन्हें देख कर मृत घोषित कर दिया। उनके गिरने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। हालाँकि मामले में अधिकारी मौत की सही बजह की जाँच में जुटे हुए हैं।
 
The post कोरोना की दहशत से बीजेपी विधायक के भाई ने की आत्महत्या appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button