कोई भी प्रतिभागी kbc में नहीं जीत सका सात करोड़ का पुरस्कार ,7 करोड़ के सवाल तक पहुंचीं बिनिता की दर्दभरी दास्तां

टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के 10वें सीजन को पहला करोड़पति मिल गया है और इस सफर की शुरुआत असम की बिनीता जैन ने सोमवार के एपिसोड में कर दी। वे अभी 25 लाख रुपए जीत चुकी हैं और पचास लाख सवाल आज (मंगलवार को) उनके सामने आएगा।

सोमवार के एपिसोड में अमिताभ ने बिनीता की दुखभरी दास्तां जानी। बिनीता ने बताया कि कम उम्र में उनकी शादी हो गई थी। सब बढ़िया चल रहा था। पति अक्सर कारोबार के सिलसिले में बाहर जाया करते थे। 15 साल पहले ऐसे ही जब एक बार वो कारोबार के लिए पड़ौसी राज्य गए तो लौटे ही नहीं। उनका इंतजार आज तक बिनिता और उनके दो बच्चों के परिवार को है।

बिनीता ने बताया कि उनका अंदाजा है कि उनके पति नार्थ ईस्ट में फैले टेरेरिज्म का शिकार हुए। अब वे ट्यूशन पढ़ा कर जीवन को आगे बढ़ा रही हैं।

दो अक्टूबर को प्रसारित होने जा रहे सप्तकोटि एपिसोड में आज बिनीता सात करोड़ के सवाल का सामना करेंगी। पचास लाख के सवाल का सामना करते हुए उनके पास एक लाइफलाइन अभी भी बाकि है।

बता दें कि केबीसी के इस सीजन की शुरुआत चार सितंबर को हुई थी। अब तक इस सीजन में किसी प्रतिभागी ने एक करोड़ रुपए का स्तर नहीं छुआ है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि असम की बिनीता जैन सफलतापूर्वक एक करोड़ रुपए के सवाल का जवाब दे देती हैं।

प्रोमो में इस बात को रहस्य रखा गया है कि उन्होंने सात करोड़ रुपए के आखिरी प्रश्न का उत्तर दिया या नहीं। इस रहस्य से पर्दा आज के एपिसोड में उठेगा

बिनीता से पहले इस सीजन में भागलपुर के टीटीई सोमेश कुमार चौधरी और गुजरात के ग्राफिक डिजाइनर संदीप सावलिया ने 25-25 लाख रुपए का अधिकतम पुरस्कार जीता है।

केबीसी के पिछले सीजन में कोई भी प्रतिभागी सात करोड़ का पुरस्कार नहीं जीत सका था। जमशेदपुर की अनामिका मजूमदार ने एक करोड़ रुपए का पुरस्कार जीता था। सात करोड़ के प्रश्न का उत्तर नहीं पता होने के कारण उन्होंने क्विट कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button