कॉलेज स्टूडेंट से लड़कों का ग्रुप कर रहा था छेड़छाड़, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली।ओडिशा के बारगढ़ जिले में कॉलेज स्टूडेंट से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कॉलेज से अपने दोस्त के साथ लौट रही लड़की से कुछ लोगों ने छेड़छाड़ की। साथ ही लड़की के साथ जा रहे लड़के की भी जमकर पिटाई की। ये वीडियो फेसबुक पर वायरल हो रहा है।कॉलेज स्टूडेंट से लड़कों का ग्रुप कर रहा था छेड़छाड़, वीडियो हुआ वायरल

ये भी पढ़ें: बैंक के अंदर महिला गैंग ने उड़ाए साढ़े तीन लाख, दिव्यांग के साथ ऐसे की वारदात

लड़की हाथ जोड़ती रही लेकिन वो करते रहे छेड़छाड़

– वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि लड़की उन लड़कोंं से कई बार जाने देने की बात कर रही है और हाथ जोड कर विनती कर रही है। लेकिन ये लड़के उसका पीछा करते है और उसके साथ छेड़खानी कर रहे है।
– पुलिस के मुताबिक ये वीडियो कुछ दिन पुराना है। मेलचामुंडा-पद्मापुर पर जब कॉलेज स्टूडेंट कॉलेज से लौट रही थी तब कुछ लड़कोंं ने इस वारदात को अंजाम दिया। बारगढ़ एसपी ने बताया कि शनिवार को इंटरनेट पर ये वीडियो आने के बाद हमनें जांच के आदेश दिए है।
– वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और उसने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं और बाकी आरोपियों की तलाश जारी हैं। पुलिस ने रविवार को मीडिया को ये जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button