कॉलेज से बंक मारकर लड़का लड़की खेतों में कर रहे थे ये हरकत…

ग्वालियर.भिंड के आईटीआई कॉलेज से सटे खेत में ग्रामीणों ने एक कपल को पकड़ लिया। लोगों ने लड़के की पिटाई भी कर दी और वीडियो बनाने लगे। इस दौरान लड़की ग्रामीणों का विरोध करती रही। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने दोनों के पेरेंट्स को बुला लिया और कोई केस दर्ज नहीं करते हुए दोनों को समझा कर छोड़ दिया।

यह मामला भिंड के आईटीआई कॉलेज के पीछे फैले खेत का है। इस खेत में झाड़ियों के पास एक लड़का-लड़की बैठे थे। यह देखकर कुछ ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और लड़के की पिटाई करने लगे।-पहले तो कपल ने ग्रामीणों से छोड़ने का अनुरोध किया, लेकिन वे नहीं माने और वीडियो भी बनाने लगे। एक ग्रामीण बोला, इसका वीडियो व्हाटएप पर डालो। इस पिटाई और वीडियो बनाने का लड़की ने जमकर विरोध किया।
लड़के को बचाने की कोशिश करती रही लड़की – ग्रामीणों ने लड़का-लड़की से गांव का नाम-पता भी पूछ लिया तो लड़की ने भी पिटाई कर रहे ग्रामीणों के गांव के बारे में पूछ लिया। लड़की अंत तक अपने साथी को बचाने की कोशिश करती रही।लेकिन गाँव वालों ने उसकी सुनवाई नहीं की इसके बाद ग्रामीणों ने लड़के के साथ मारपीट की और नजदीक के पुलिस स्टेशन में लेकर पहुंच गए।पुलिस ने पूरे मामले को समझ कर कपल को समझाते हुए दोनों के पेरेंट्स को बुला लिया।पुलिस ने सभी को समझाया और फिर बिना केस दर्ज किए और बिना कागजी कारवाई के दोनों को जाने दिया। इस बीच किसी ग्रामीण ने यह वीडियो वायरल कर दिया।





