‘कैरी ऑन आलिया’ में अब पत्रकार के किरदार में नजर आएंगे अभय

लखनऊ। ‘कैरी ऑन आलिया’ धारावाहिक में शिक्षक की भूमिका में जबरदस्त छाप छोड़ने वाले अभय सिंह अब पत्रकार के किरदार में नजर आएंगे। अभय के इस नए किरदार को देखने के लिए सूबे के लोगों में जबरदस्त उत्साह है।

उल्लेखनीय है कि हैप्पी आवर, लाफ्टर चैनल, चिड़ियाघर सहित 40 से अधिक सीरियलो और दो हिंदी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके यूपी के अभय सिंह कैरी ऑन आलिया में महत्वपूर्ण भूमिका के रूप में पत्रकार का किरदार निभाने जा रहे हैं। इस धारावाहिक में अभी तक वह शिक्षक गोपाल कुमार की भूमिका में थे।
नई भूमिका में भी अभय का नाम गोपाल कुमार ही है, लेकिन नौकरी छूट जाने के बाद उन्हें पत्रकार बनने की भूमिका में आना पड़ा और वह पत्रकार बनकर समाज में अव्यवस्था को उजागर करने में जुट गए हैं। फिलहाल धारावाहिक काफी लोकप्रिय है और सूबे के लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। बेहद कम उम्र में ही अभिनय की दुनिया में अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाले अभय सिंह का कहना है कि भारत के गांव प्रतिभाओं की खान हैं। हर गांव में एक से बढ़ कर एक प्रतिभाएं हैं। बस उन्हें तरासने और अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत है।
The post ‘कैरी ऑन आलिया’ में अब पत्रकार के किरदार में नजर आएंगे अभय appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button