केन्या के पूर्व पीएम ओडिंगा के राजकीय अंत्येष्टि समारोह के दौरान भगदड़

केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा के राजकीय अंतिम संस्कार के दौरान नैरोबी के एक स्टेडियम में भगदड़ मच गई, जिसमें 18 लोग घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब लोग ओडिंगा के पार्थिव शरीर को देखने के लिए आगे बढ़ने लगे। ओडिंगा का हाल ही में 80 वर्ष की आयु में भारत में निधन हो गया था। स्टेडियम में हजारों लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।

केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा के राजकीय अंत्येष्टि समारोह के दौरान शुक्रवार को एक फुटबाल स्टेडियम में भगदड़ मचने से 18 लोग घायल हो गए।

ओडिंगा का इस सप्ताह भारत में 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। इससे पहले गुरुवार को एक सार्वजनिक दर्शन समारोह के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें पुलिस फायरिंग से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए थे।

कैसे मच गई भगदड़?

राजधानी नैरोबी के स्टेडियम में जब राजकीय अंत्येष्टि समारोह शुरू हुआ तो भीड़ में से कुछ लोग ओडिगा के पार्थिव शरीर को देखने के लिए आगे बढ़ गए, जिससे वहां भगदड़ मच गई। घायल 18 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्टेडियम में हजारों लोग मौजूद थे, जहां एंग्लिकन चर्च की प्रार्थना सभा के लिए ओडिगा के ताबूत को राष्ट्रीय ध्वज से ढंका गया था। वे नारे लगा रहे थे और ओडिंगा के चित्र लिए हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button