केजरीवाल और बीजेपी नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी

पिछले कई दिनों से चल रहा वोट काटने का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। शनिवार को सोशल मीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भाजपा नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप हुआ।केजरीवाल और बीजेपी नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी

जहां सीएम ने भाजपा पर 30 लाख मतदाताओं के नाम सूची से कटवाने का आरोप लगाया, वहीं भाजपा नेताओं ने इसे झूठा बताया। सोशल मीडिया पर सीएम केजरीवाल ने लिखा कि लाखों मतदाताओं के नाम सूची से हटने के इस खेल के खुलने से भाजपा बौखला गई है।

इस पर केंद्रीय मंत्री विजय गोयल और विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने पलटवार करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री पर झूठ बोलने के आरोप लगाए। दरअसल एक दिन पहले भी भाजपा की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त से इस मामले में शिकायत की थी।

शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि चुनाव आयोग को राजनीतिक दल का एजेंट नहीं बनना चाहिए।

Back to top button