केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने कामतानाथ की पूजा कर लगाई कामदगिरि की परिक्रमा…

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति शुक्रवार सुबह प्रभु श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट पहुंचीं। उनका यह दौरा पूरी तरह धार्मिक रहा। गुरुवार रात करीब दस बजे पहुंचीं निरंजन ज्योति कर्वी मुख्यालय डाक बंगले में रुकीं। शुक्रवार सुबह भगवान कामतानाथ की पूजा अर्चन कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। इस दौरान वह राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहीं।
कुरेदने पर सिर्फ इतना कह की अयोध्या में राम मंदिर को बनने से कोई रोक नहीं पाएगा। मंदिर जरूर बनेगा। इसके साथ उन्होंने चित्रकूट की महिमा का बखान किया। कहा कि तपोभूमि आने वालों के प्रभु हर दु:ख दूर करते हैं। उनकी सच्चे मन से यहां के प्रति आस्था है। इसलिए मौका मिलते ही वह प्रभु की यादों से जुड़े इस प्राकृतिक व पर्यटन के नजरिये से मनोरम स्थल में जरूर दर्शन करने आती हैं। दर्शन व परिक्रमा के बाद वह फतेहपुर के लिए रवाना हो गईं।





