केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा-हमारी सरकार पूर्वोत्तर के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है….

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) शनिवार को मिजोरम (Mizoram) पहुंचे और आइजोल (Aizawl) में उन्होंने नार्थ ईस्ट हैंडलूम (North East Handloom) एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी (Handicraft exhibition) का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पूर्वोत्तर के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। हमने इसे शांति और विकास के रास्ते पर ले जाने का काम किया है। उम्मीद है कि साल 2021 तक पूर्वोत्तर में ब्रॉड गेज ट्रेन भी पहुंच जाएगी।
गृहमंत्री ने कहा कि मुझे भारत के सबसे सुंदर प्रदेश मिजोरम में आकर काफी खुशी महसूस हो रही है। मिजोरम आज दुनिया को शांति का संदेश दे रहा है। मिजोरम के विकास के लिए केंद्र सरकार ने 42,972 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यही नहीं यहां खेल अकादमी भी शुरू कर दी गई है। प्रधानमंत्री योजना के तहत मिजोरम में 21 हजार लोगों को घर और 23 हजार लोगों को एलपीजी कनेक्शन दिए जा चुके हैं।





