केंद्र सरकार का फैसला, पश्चिम बंगाल को अब फ्री में नहीं मिलेंगे कोरोना सैंपल टेस्‍ट किट

कोलकाता। केंद्र सरकार ने निर्णय लिया है कि राज्य को मुफ्त में कोरोना सैंपल टेस्ट किट उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। पश्चिम बंगाल के स्वास्थ विभाग के अधिकारी अजय चक्रवर्ती ने इस बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने राज्य स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया है कि केंद्र सरकार की ओर से मुफ्त में किट उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। इसलिए किट की खरीद करनी होगी। पश्चिम बंगाल सरकार के राजकीय कोष से कम से कम आठ लाख रुपये का खर्च बढ़ेगा। इसके अलावा सैंपल जांच के लिए मरीजों का लार संग्रह कर उसे ले जाने के लिए बीटीएम यानी वायरल ट्रांसपोर्ट मीडियम भी खरीदनी होगी। उसकी खरीद के लिए अतिरिक्त खर्च होगा।
Also Read : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रूस की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना, एससीओ की बैठक में लेंगे हिस्सा
स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चक्रवर्ती ने बताया कि जबसे आईसीएमआर ने यह सूचना दी है, उसके बाद से आपातकालीन हालात को समझते हुए अतिरिक्त किट खरीदे गए हैं। इनके भंडारण की भी तैयारी चल रही है। करीब डेढ़ महीने की आपूर्ति एकत्र की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र के इस निर्णय के बावजूद राज्य में कोरोना सैंपल टेस्ट बंद नहीं किया जाएगा। आईसीएमआर द्वारा अनुमोदित विक्रेता से ही किट खरीदे जा रहे हैं।
The post केंद्र सरकार का फैसला, पश्चिम बंगाल को अब फ्री में नहीं मिलेंगे कोरोना सैंपल टेस्‍ट किट appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button