कुछ इस अंदाज में दिल्ली वालों का दिल जीतेंगे सीएम योगी, करेंगे इतनी रैलियां

दिल्ली विधानसभा चुनाव में इन दिनों नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ शाहीन बाग में चल रहा धरना गरम मुद्दा है। सीएए विरोध में यूपी में हुई हिंसा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त कार्रवाई से उनकी मांग दिल्ली चुनाव में बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली वासियों का दिल जीतने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा भरोसा जताया है। मतदान से पहले दिल्ली में उनकी एक दर्जन से अधिक रैलियां प्रस्तावित हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ रैलियां शाहीन बाग और जामिया इलाके में भी रखी गई हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ की गिनती भाजपा के स्टार प्रचारकों में होती है। विभिन्न राज्यों में चुनावी सीजन के दौरान उनकी काफी डिमांड भी रहती है। इसी क्रम में दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी उनकी रैलियां रखी गई हैं। बताया जा रहा है कि एक फरवरी से चार फरवरी तक दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान वह कुल 12 रैलियां करेंगे। बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ का चुनाव प्रचार कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है। एक फरवरी को सीएम योगी करावल नगर और मुस्तफाबाद में जनसभाएं करेंगे। आदर्श नगर, नरेला, रोहिणी और बादली के अलावा बबाना में भी उनकी जनसभाएं हैं।

नगर विकास मंत्री द्वारा कूड़ा निस्तारण एवं सीवर सफाई हेतु 77 वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना

सीएम योगी आदित्यनाथ की भाषणों में आक्रामक शैली की वजह से कर्नाटक, राजस्थान, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश जैसे विधानसभा चुनावों में भी उनकी डिमांड काफी रही है। दिल्ली में अभी पहले से ही भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, 200 से अधिक सांसद प्रचार करने में जुटे हुए हैं। भाजपा सूत्रों का कहना है इसी क्रम में दिल्ली में यूपी के सीएम आदित्यनाथ की रैलियां एक फरवरी से चार फरवरी तक आयोजित होंगी। दिल्ली की 40 प्रतिशत विधानसभा क्षेत्रों में पड़ोसी उत्तर प्रदेश का काफी प्रभाव है। इसमें पूर्वी दिल्ली के कई हिस्से भी शामिल हैं। पार्टी का मानना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रचार से पार्टी को इन क्षेज्ञों में बड़ा फायदा पहुंच सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button