कुकरैल पुल से सिक्स लेन रोड और खुर्रम नगर चौराहे से जाम कम करने के लिए ओवर ब्रिज बनाया

रिंग रोड पर जाम कम करने के लिए खुर्रम नगर चौराहे से एक पुल कल्याण अपार्टमेंट तक बनाया जाएगा। इससे कुकरैल सिक्स लेन रोड के खत्म होने के बिंदु पर लगने वाला जाम न केवल खत्म होगा, बल्कि रिंग रोड पर वाहनों की भीड़ भी घटेगी। इस पुल के लिए जल्द ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। राज्य सेतु निगम इसका निर्माण करेगा।
अभी कुकरैल पुल से लगा सिक्स लेन रोड कल्याण अपार्टमेंट के पास खुलता है। ये सिक्स लेन रोड एक लेन की सर्विस लेन से जुड़ा है। इस वजह से पीक आवर्स में यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। इस वजह से ये नया पुल बनाया जा रहा है। इसका दोगुना लाभ होगा, जंक्शन प्वाइंट पर जाम खत्म होगा। दूसरा ङ्क्षरग रोड पर खुर्रम नगर से कल्याण अपार्टमेंट के बीच वाहन जिनको एयरपोर्ट, गोमती नगर की ओर जाना होगा, वे इस पुल से सीधे चले जाएंगे और मुंशीपुलिया की ओर भी जाम बहुत कम हो जाएगा।
दो-तीन महीने में शुरू हो जाएगा अमल
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि ये प्रस्ताव पूरी तरह तैयार किया जा चुका है। अगले दो से तीन महीने में इसको अमल में भी ले आया जाएगा।
बढ़ाई जाएगी कठौता झील की गहराई
दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल कठौता झील में केवल तीन सप्ताह के इस्तेमाल के लिए ही पानी का भंडारण किया जा सकता है। अब इसकी क्षमता को बढ़ाया जाएगा, ताकि अधिक पानी एकत्र किया जा सके। इसलिए कठौता झील की गहराई को बढ़ाएंगे।





