कुंभ मेला इनटैन्जिबल कल्चरल हेरिटेज में शामिल

लखनऊ.भारत के कुंभ मेले को यूनेस्को ने मानवता की सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल किया है। हिंदुओं के सबसे बड़े तीर्थ मेले में से एक कुंभ मेले को ग्लोबल इनटैन्जिबल कल्चरल हेरिटेज लिस्ट में शामिल कर लिया गया है। इस बात की जानकारी फ्रांस स्थिति भारतीय दूतावास में भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा ने दी है।
-विनय ने अपने ट्विटर पर लिखा- “भारत को बधाई। कुंभ मेले को यूनेस्को की इनटैन्जिबल कल्चरल हेरिटेज लिस्ट में शामिल कर लिया गया है। बता दें कि भारत ने पहले 2016 में योग को इनटैन्जिबल हेरिटेज के तौर पर शामिल कराने के लिए नॉमिनेट किया था।
भारत में यहां होता है कुंभ मेले का आयोजन
-भारत में कुंभ मेले का आयोजन महाराष्ट्र के नासिक- त्रयंबकेश्वर (गोदावरी नदी के किनारे), यूपी के प्रयाग (इलाहाबाद), हरिद्वार (गंगा नदी के किनारे) और मध्यप्रदेश के उज्जैन (महाकालेश्वर) में क्षिप्रा नदी के किनारे होता है। आपको बता दें कि महाकालेश्वर और त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग हैं।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस प्रेसिडेंट के लिए मुझे राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने से रोका गया: पार्टी नेता का दावा
12 साल में आयोजित होता है कुंभ
– महाकुंभ का आयोजन प्रत्येक 12 साल में होता है। वहीं, प्रयाग और हरिद्वार में प्रत्येक 6 साल में अर्द्धकुंभ का आयोजन किया जाता है। कुंभ मेले में देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इलाहाबाद में 2019 में अर्धकुंभ आयोजित होना है। इस अर्धकुंभ को लेकर तैयारियों शुरू कर दी गई हैं।





