किशोर को नया जीवन दिया स्मार्टवॉच ने

 दिल की धड़कनें सामान्य से तेज़ हो जाएं और इसकी सूचना स्मार्टवॉच समय रहते दे दे तो किसी की जान बचाई भी जा सकती है। ऐसा ही कुछ हुआ है अमेरिका में। यहां एक स्मार्टवॉच ने 18 साल के किशोर की जान बचाई है।

दरअसल, एप्पल की स्मार्टवॉच ने किशोर के दिल की धड़कन सामान्यapple-watch से काफी ज्यादा होने की सूचना समय रहते दे दी, जिसके चलते इलाज करके उसे बचाया जा सका। एप्पल के सीईओ टिम कुक तक ये जानकारी पहुंची तो उन्होंने किशोर को नया आईफोन और समर इंटर्नशिप की पेशकश की है।

मैसाच्युसेट्स के मैरियन स्थित ताबोर अकादमी के पौल हौले को फुटबॉल के अभ्यास के बाद पीठ पर दर्द हुआ। हौले अभ्यास के बाद अपने छात्रावास के रूम में चला गया।
इसके बाद उन्होंने अपनी एप्पल वॉच से दिल की धड़कन की जांची। इस पर वॉच ने हौले के दिल की धड़कन को 145 प्रति मिनट से ज्यादा बताया। आमतौर पर दिल की धड़कन 60 से 80 के बीच होनी चाहिए। पहली बार में हौले को लगा कि उनकी स्मार्टवॉच गलत बता रही है, लेकिन स्कूल के एथलीट ट्रेनर और नर्स ने जांचने के बाद हौले को तत्काल एमरजेंसी रूम में पहुंचाया गया। समय रहते उपचार मिलने से हौले की जान को बचा लिया गया।

 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button