कितना आकर्षक है प्लूटो का ये चांद

nasa-1_1437023192-300x227वाशिंगटन। नासा के होराइजंस स्पेसक्राफ्ट ने प्लूटो के चंद्रमा कैरन की अब तक की सबसे बेहतरीन रंगीन तस्वीरें भेजी हैं। इसमें कैरन के चकित कर देने वाले जटिल और तीव्र इतिहास की झलक दिखती है।

स्पेसक्राफ्ट के राल्फ/ मल्टीस्पेट्रल विजुअल इमेजिंग कैमरा (एमवीआइसी) द्वारा ली गई तस्वीरें नीली, लाल और इंफ्रारेड (अवरक्त) हैं जो कैरन की सतह के भिन्न गुणों पर प्रकाश डालती हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया कि कैरन पर रंगों की विविधता प्लूटो के सबसे विचित्र लाल उत्तरी ध्रुव जितनी नहीं है।

एक तस्वीर से प्रतीत होता है कि कैरन पर गड्ढे ऊंचाई पर हैं और घाटियों की श्रृंखला है। जबकि दूसरी तस्वीर में उत्तरी कैरन के भूमध्यरेखा की घाटियां दिखती हैं। ये घाटियां पूरे कैरन के सामने की तरफ 1600 किमी के दायरे में फैली हुई हैं और ये दूसरी तरफ भी हो सकती हैं। कोलराडो स्थित साउथवेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में न्यू होराइजंस के उप प्रमुख जॉन स्पेंसर ने बताया कि प्लूटो और कैरन की संयुक्त तस्वीरें दोनों की विचित्र भिन्नताओं पर प्रकाश डालती हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button