किंग कोबरा को गले में लपेट शख्स कर रहा था स्टंट, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

दुनिया में मिलने वाले सांपों में कई बेहद जहरीले सांप भी होते हैं, जिनके काटने से इंसान की पलभर में मौत हो सकती है। उन्हीं सांपों में से एक सांप किंग कोबरा है। किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा और बेहद विषैला सांप है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि कोई शख्स इतने खतरनाक किंग कोबरा सांप के साथ ऐसा कैसे कर सकता है। वीडियो में एक शख्स दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में गिने जाने वाले किंग कोबरा को अपने गले में लपेटे नजर आ रहा है।
वीडियो की शुरुआत एक घर की छत से होती है, जहां एक शख्स विशालकाय किंग कोबरा को गले में लपेटे हुए आराम से बैठा हुआ नजर आता है। शख्स का आत्मविश्वास देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि उसे किंग कोबरा से डर भी लग रहा है बल्कि उसकी ये हरकत देखकर लगता है कि वो जरूर कोई सांपों का एक्सपर्ट है। किंग कोबरा जैसे जहरीले सांप के साथ इस तरह का खेल बेहद खतरनाक होता है, क्योंकि जरा सी भी चूक जानलेवा ही साबित हो सकती है।
सांप का नाम सुनते ही कई लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। बता दें कि धरती के सबसे खतरनाक और जहरीले जीवों में सांप शामिल हैं। दुनिया में सांप की तीन हजार से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सांपों की ऐसी 69 प्रजातियां पाई जाती हैं जो बेहद खतरनाक होती हैं। इनमें से एक है, भारत में पाए जाने वाला किंग कोबरा सांप।
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @therealtarzann नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, किंग कोबरा! एक शांत मन सब कुछ वैसे ही देखता है जैसे एक शुद्ध हृदय सब कुछ महसूस करता है।
किंग कोबरा के इस खतरनाक वीडियो को अबतक 1.5 मिलियन यानी 15 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- लोग ये नहीं समझते कि सांपों को पकड़ पाना एनर्जी में बैलेंस दिखाता है, इसलिए यह सबके लिए नहीं है और ज्यादातर लोग इसे समझ नहीं पाएंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- प्रकृति से जुड़ने का असली मतलब यही है। तो वहीं कई यूजर्स बंदे की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।





