कार नहीं रोकने पर सिपाही ने एपल के मैनेजर को सिर में गोली मारी, मौत

लखनऊ.उत्तरप्रदेश पुलिस पर एपल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में दो सिपाही संदीप और प्रशांत चौधरी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी, कलानिधि नैथानी ने शनिवार को बताया कि घटना शुक्रवार रात लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में हुई। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवेक के सिर में गोली लगने की पुष्टि हुई। इससे पहले आरोपी सिपाही प्रशांत ने कहा कि उसने आत्मरक्षा में गोली चलाई। कार सवार ने हमारी बाइक को टक्कर मारी थी। लेकिन परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने हत्या की है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जरूरत पड़ी तो मामले की सीबीआई जांच करवाएंगे।एसएसपी नैथानी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसपी क्राइम की अगुआई में एसआईटी गठित की गई है। दोनोंसिपाहियों को जेल भेज दिया गया है।उधर, लोहिया अस्पताल के निदेशक देवेंद्र सिंह ने बताया कि विवेक के कान के पास गोली लगी है।नैथानी ने बताया कि मारे गएविवेक तिवारी आईफोन कंपनी एपल में एरिया मैनेजर थे। कार में सहकर्मी सना खानभी मौजूद थी।कार रात डेढ़ बजे गोमतीनगर इलाके में खड़ी थी। सिपाहियों ने पूछताछ की तो विवेक ने भागने की कोशिश की और गाड़ी दीवार से टकरा गई।विवेक के साथ कार में मौजूद सना खान की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज हुआ है।सना ने शिकायत में बताया, ”मैं रात को विवेक के साथ घर जा रही थी। सामने से दो सिपाही आए और रोकने लगे। विवेक ने बचने के लिए कार साइड से निकाले की कोशिश की। इस दौरान गाड़ी एक बाइक और अंडरपास की दीवार से टकरा गई।”एडीजी (कानून-व्यवस्था) आनंद कुमार ने कहा, ”इस घटना में कानून का उल्लंघन हुआ है। अगर गोली चलाने की जरूरतथीतो कार के टायर पर गोली चलाई जा सकती थी। ऐसा करना सही नहीं है। यह हमारे लिए यह शर्मनाक घटना है।”आरोपी सिपाही प्रशांत ने कहा, ” मुझे आत्मरक्षा में मजबूरन गोली चलानी पड़ी। इसके बाद कार सवार वहां से भाग गया।”#Lucknow At 2 am last night, I saw a suspicious car with its lights off, when I approached the car, the driver (Vivek Tiwari) tried to run over me thrice to kill me. I fired a bullet in self-defence, he then immediately took off from the spot: Police constable Prashant Chaudhary pic.twitter.com/ZSLiATeCU6— ANI UP (@ANINewsUP) September 29, 2018विवेक की पत्नी कल्पना ने कहा, ”यह हादसा नहीं है। पुलिस ने विवेक की हत्या की। वे अपनी गलती छिपाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। मुझे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जवाब चाहिए। आखिर मेरे पति को क्यों मारा गया।”विवेक के रिश्तेदार विष्णु शुक्ला ने कहा कि विवेक आतंकवादी नहीं था। अगर उसने कुछ गलत किया था तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती थी। हम चाहते हैं कि इस मामले की सीबीआई जांच हो।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पत्नी के साथ विवेक तिवारी। -फाइल
परिवार का आरोप- यह हत्या है, पुलिस ने गोली चलाई।
विवेक सहकर्मी के साथ इसी कार से जा रहे।
पुलिस के मुताबिक, भागते वक्त मैनेजर की कार दीवार और बाइक से टकराई।
विवेक की मां (दाएं), उनकी पत्नी (बीच में) और बेटी।





