कानपुर पर मेहरबान हुए PM मोदी, इस दिन करेंगे 60 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ मार्च को कानपुर आ सकते हैं। वे यहां पर निवेशकों के करीब 60 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। एक जनसभा के माध्यम से लोगों को भी संबोधित करेंगे।कानपुर पर मेहरबान हुए PM मोदी, इस दिन करेंगे 60 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

इस संबंध में जिला प्रशासन की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है। मंगलवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मोदी के आने को लेकर निराला नगर रेलवे ग्राउंड जाकर निरीक्षण भी किया।

रेलवे ग्राउंड के अलावा कई और जगहों पर प्रशासन निगरानी कर रहा है। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि अभी पार्टी स्तर से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सूचना नहीं मिली है। 

Back to top button