कांग्रेस ने की ‘बीफ पार्टी’ पर क्रोध में योगी आदित्यनाथ…अब होगा बड़ा फैसला

केरल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से मनाई गई बीफ पार्टी पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तथाकथित बुद्धजीवियों को लताड़ा है।
केरल में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जो किया उसकी पूरे देश में निंदा हो रही है। कांग्रेस नेताओं ने यहां पर सरेआम एक बछड़े को काटकर बीफ फेस्ट का आयोजन किया। ये वीडिया इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो और केरल के बीफ फेस्ट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी बयान सामने आ गया है। वो इस घटना के बाद क्रोध में हैं। उन्होंने इस घटना पर सवाल उठाया है। इसके साथ ही उन लोगों को भी जमकर लताड़ लगाई है जो डीयू और जेएनयू जैसे मसले पर खूब बोलते हैं। लेकिन, इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। योगी आदित्यनाथ ने सवाल किया है कि आखिर तथाकथित बुद्धजीवी आज इस घटना पर मौन क्यों हैं।
दरसअल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की रात भारतीय जनता पार्टी के छात्र संगठन यानी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। ABVP के इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जो लोग दिल्ली यूनिवर्सिटी और जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी की घटनाओं पर बड़ी-बड़ी बातें बोलते हैं वो इस मसले पर चुप क्यों हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में जब भी कोई षडयंत्र रचा गया है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा से उसके खिलाफ मुखर होकर सामने आती रही है। इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद देश की मूल परंपरा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इसे हमेशा से अपनाया है।
इसी कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि केरल में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता बीफ पार्टी मनाते हैं। गोवध का वीडियो वायरल किया जाता है और कोई कुछ बोल नहीं रहा। दरसअल, योगी आदित्यनाथ शुरुआत से ही गोवध के खिलाफ रहे हैं। उन्होंने यूपी की सत्ता संभालते ही सबसे पहला काम ये किया था कि अवैध स्लॉटर हाउस पर पाबंदी लगा दी थी। हालांकि उनके इस फैसले की काफी आलोचना भी हुई थी लेकिन, वो अपने अपने इस फैसले से पीछे नहीं हटे और इसे पूरे प्रदेश में कड़ाई से लागू किया। उत्तर प्रदेश में अब किसी की हिम्मत नहीं है कि वो अवैध बूचड़खाना चला सके। जबकि योगी सरकार से पहले धड़ल्ले से अवैध बूचड़खाने चल रहे थे। जहां पर पशुओं का वध किया जाता था। लेकिन, अब सब बंद है।