कल से शुरु होगा लखनऊ मेट्रो का सफर, यात्रा करने से पहले जान लें ये नियम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अनलॉक 4 के तहत राजधानी लखनऊ में सोमवार से मेट्रो सेवा चालू हो जाएगी। बता दें कि कोरोना महामारी के चलते मेट्रो संचालन मार्च में बंद कर दिया गया था। कोरोना संक्रमण की वजह से मेट्रो में यात्रा करने वालों को लिये गाइडलाइंस जारी किये गये हैं। फिलहाल मेट्रो 30 से 40 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी।

Metro will run on 30-40% capacity from 6 am-10 pm with a frequency of 5.5 minutes. All are requested to wear mask, sanitise hands & not touch anything. They are requested to shift to contactless travel & use smart card. We’ll sanitise tokens every night: Managing Director, UPMRC https://t.co/C2mIAYLwCN pic.twitter.com/NmyqmxPPii
— ANI UP (@ANINewsUP) September 6, 2020

ये भी पढ़ें- अर्जुन कपूर के बाद मलाइका अरोड़ा भी कोरोना पॉजिटिव
जरूरी गाइडलाइंस
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(UPMRC) के प्रबंध निदेशक ने जानकारी देते हुए कहा कि मेट्रो सेवा सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक संचालित की जाएंगीं और हर 5 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान सभी यात्री मास्क पहनें, हाथों को सैनिटाइज करें। इसके अलावा उन्होंने आग्रह किया कि किसी भी जगह को छूने से बचें। उन्होंने कहा कि स्मार्ट कार्ड का उपयोग करें।
ये भी पढ़ें- गायत्री प्रजापति मामले में एक और गिरफ्तारी, 2019 में दर्ज हुई थी दूसरी FIR
हफ्ते में एक दिन बाजार बंद
आपको बता दें कि राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण के चलते लगाये गये वीकेंड लॉकडाउन खत्म करने का एलान किया था। अब राज्य में सिर्फ रविवार को ही बाजार और दफ्तर बंद रहेंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार ने मार्च के आखिर में देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी।
इसके बाद से ही मेट्रो समेत सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट को देश भर में बंद कर दिया गया था। अगस्त के आखिर में भारत सरकार की तरफ से जारी अनलॉक-4 की गाइडलाइंस में 7 सितंबर से मेट्रो चलाने की इजाजत दे दी गई है। इसी के बाद दिल्ली, नोएडा और लखनऊ समेत अन्य शहरों में पांच महीने से अधिक समय के बाद मेट्रो का परिचालन एक बार फिर से शुरू हो रहा है।
ये भी पढ़ें- KANPUR NEWS: एक क्लिक में पढ़ें कानपुर की हर बड़ी खबर
The post कल से शुरु होगा लखनऊ मेट्रो का सफर, यात्रा करने से पहले जान लें ये नियम appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button