कर्नाटक में सियासी नाटक जारी, सिद्धरमैया ने बीजेपी पर लगाया ये आरोप

बेंगलुरु : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा राज्य में जेडीएस-कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल करने की अपनी कोशिश के तहत कांग्रेस के प्रत्येक विधायक को 50 करोड़ रूपये की पेशकश कर रही है। वही इधर सिद्धरमैया के दावे को खारिज करते हुए भाजपा ने उन पर पलटवार किया और कहा कि गठबंधन सरकार को आरोप लगाने के बजाय राज्य के प्रशासन पर ध्यान देना चाहिए। कर्नाटक में सियासी नाटक जारी, सिद्धरमैया ने बीजेपी पर लगाया ये आरोप

यह भी लगे भाजपा पर आरोप 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी कैबिनेट के दो मंत्रियों ने आरोप लगाया है कि भाजपा अब भी कांग्रेस और जेडीएस विधायकों को लुभाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भगवा पार्टी के विधायक गठबंधन साझेदारों के साथ संपर्क में हैं। बताया जा रहा है की भाजपा के वरिष्ठ नेता ने पिछले हफ्ते दावा किया था कि सत्तारूढ़ गठबंधन के कुछ असंतुष्ट विधायक अपने-अपने नेताओं की पहुंच से दूर हैं। 

हम तो विपक्ष की भूमिका निभा रहे है 

जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि भाजपा भ्रम की स्थिति में है। वे लोग 50 करोड़ रूपए की पेशकश विधायकों को कर रहे हैं। भाजपा ने एक हफ्ते तक अपने कई विधायकों को एक फाइव स्टार होटल में रखा। वही भाजपा के एक नेता ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी सरकार गिराने की कोशिश नहीं कर रही है। उन्हें बजट पेश करने और सरकार चलाने दीजिए। हम एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। 

Back to top button