करते रहिए बात, क्योंकि 25 दिनों तक चलेगी इस फोन की बैटरी

नई दिल्ली। कम बजट में स्टाइलिश हैंडसेट्स के जाने वाली कंपनी इंटेक्स टेक्नॉलजीज एक बार फिर अपने नए स्मार्टफोन पावर एम के साथ बाजार में उतरी है। साथ ही इंटेक्स एक्वा पावर एम की खासियत ये है कि इसमें 4350 एमएएच की बैटरी दी गई है जिससे ग्राहकों को 25 घंटे का टॉक टाइम व 620 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा।

4,800 रुपए का इंटेक्स पावर एम शैंपेन गोल्ड कलर में है। इस फोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस, यूएसबी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक व एफएम रेडियो जैसे फीचर है।
इंटेक्स एक्वा पावर एम में क्या है फीचर्स
फोन का डिसप्ले 5 इंच (720×1280 पिक्सल) का है। साथ ही ऑपरेटिंग सिस्टम 6. 0 मार्शमैलो। स्टोरेज क्षमता 8 GB की है जिसे 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। मेमोरी 1 GB रैम है, 5 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा दिया गया। जबकि फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल है, वहीँ फोन का वजन 160 ग्राम है। और बड़ी बात कीमत बस 4,800 रुपए।





