ओला और पीएनबी मिलकर एक साथ लगाएगी मोबाइल एटीएम

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने मंगलवार को कैब एग्रीगेटर ओला के साथ भागीदारी की घोषणा की है, जिसके तहत दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मोबाइल एटीएम स्थापित किए जाएंगे। ओला के व्यापार प्रमुख (उत्तरी) दीप सिंह ने एक बयान जारी कर कहा, “ओला का व्यापक नेटवर्क समूचे राज्य में मौजूद है। हम इसके माध्यम से मोबाइल एटीएम को लोगों के समीप ला रहे हैं। इससे नकदी निकालने में उन्हें हो रही परेशानी दूर होगी।”

बड़ीखबर: नाेटबंदी पर ये बड़ी बात बोल गए पीएम, जनता हो जाएगी नाराजprineta-mobile-atm-trailer-for-festivals-concerts-and-outdoor-events

पीएनबी की एटीएम मशीनों से लैस ओला कैब गुड़गांव, लक्ष्मीनगर, जनकपुरी, सिविल लाइंस, एम्स, नेताजी सुभाष प्लेस, मानेसर, नेहरू प्लेस, भीकाजी कामा प्लेस, मयूर विहार, फरीदाबाद, तिलक नगर, राजौरी गार्डन और ग्रेटर कैलाश में खड़ी रहेंगी। इसमें ओला कार्यकर्ता और पीएनबी के अधिकारी भी लोगों की मदद के लिए मौजूद रहेंगे, ताकि उन्हें निकालने में किसी तरह की परेशानी न हो।

इस हफ्ते की शुरुआत में ओला ने ऐसी ही सेवा यस बैंक के साथ भागीदारी में मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई, पुणे, कोलकाता, चंडीगढ़, अहमदाबाद, हैदराबाद और जयपुर में शुरू की थी।

Back to top button