ऐसे बनाएं सब्जियों के साथ चिकन मोमोज रेसिपी

चिकन और ताजा फ्रेश सब्जियों से बना चिकन मोमोज बहुत ही स्वादिस्ट और हेल्दी होता है और स्वाद में भी बेहतरी होता है तो इस रेसिपी को घर में बनाएं और सब को खिलाएं. 
सामग्री –
200 ग्राम – आटा
1 टेबलस्पून – तिल का तेल
1 – हरी मिर्च ( कटी हुई )
15 ग्राम – हरा प्याज ( बारीक कटा हुआ )
1 टीस्पून – लहसुन ( कटा हुआ )
1 टीस्पून – अदरक ( कटा हुआ )
100 ग्राम – चिकन मिंस किया हुआ
15 ग्राम – पत्तागोभी ( कटी हुई )
15 ग्राम – गाजर ( कटी हुई )
1 टेबलस्पून – सोया सॉस
1 टेबलस्पून – ऑइस्टर सॉस
काली मिर्च – स्वादानुसार
नमक – स्वादानुसार
पानी – आवश्यकतानुसार
बनाने की विधि –
1. एक कटोरे में आटा, तेल और नमक ले फिर इसे अच्छी तरह गूथ लें.
2. अब सारी सब्जिया, हरी मिर्च, हरा प्याज, लहसुन, अदरक और चिकन के टुकडे को एक बाउल में डालकर मिला लें.
3. अब इस बाउल में काली मिर्च, सोस सॉस एवं ऑइस्टरसॉस को भी अच्छे से मिला लें और एक साइड रख दें.
4. अब गुथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना ले और थोड़ा बेल लें.
5. फिर इसमें चिकन का मिश्रण को भर दें और मोमोज का आकार दें. इसी प्रकार सारे बना लें.
6. अब इन मोमोज को 10 मिनट के लिए भाप में पकाएं और चिली सॉस के साथ गरमा-गर्म सर्व करें.





