एनएसयूआइ ने अपने-अपने पैनल किये घोषित, जानिए कौन-किसे है ज्यादा बेहतर

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (Delhi University Students Union) चुनाव के लिए दो बड़े संगठन खिल भारतीय विद्याथी परिषद (एबीवीपी) व नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआइ) ने अपने-अपने पैनल घोषित कर दिए हैं। दोनों ही संगठनों ने ज्यादातर पदों पर युवतियां पर दांव लगाया है। दोनों संगठनों ने चार पदों पर दो-दो युवतियों को मैदान में उतारा है। 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का पैनल
1. अध्यक्ष : अंक्षित दहिया
2. उपाध्यक्ष : प्रदीप तंवर
3. सचिव : योगित राठी
4. संयुक्त सचिव : शिवांगी खरवाल
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) का पैनल
1. अध्यक्ष : चेतना त्यागी
2. उपाध्यक्ष : अंकिता भारती
3. सचिव : आशीष लांबा
4. संयुक्त सचिव : अभिषेक चपराना
यहां पर बता दें कि डूसू चुनाव में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पक्ष में प्रचार करेगी। पिछले महीने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रभारी पीसी चाको के नेतृत्व में इस संबंध में बैठक हुई, जिसके बाद पीसी चाको ने विधानसभा और डूसू चुनाव लड़ चुके उम्मीदवारों से अपने क्षेत्रों में एनएसयूआई के उम्मीदवारों के पक्ष में होर्डिंग्स लगाने को कहा था। इस बैठक में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हारुन यूसूफ, देवेन्द्र यादव और राजेश लिलौठिया ने कहा था कि कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता डूसू चुनाव दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनावों में एनएसयूआई के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर सम्भव प्रयास करें।
एनएसयूआई प्रभारी रुचि गुप्ता ने कहा था कि डूसू चुनाव में एनएसयूआई की रणनीति एबीवीपी की छात्र विरोधी नीतियों का विरोध करना होगा और छात्रों के लिए एक यूनिवर्सिटी समान अवसर पर जोर देना होगा।
गौरतलब है कि बुधवार को नॉर्थ कैंपस स्थित नामांकन केंद्र में अखिल भारतीय विद्याथी परिषद (एबीवीपी) व नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआइ) समेत अन्य छात्र संगठनों के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।
एबीवीपी के ओर से शिवांगी खरवाल, अक्षित दहिया, योगित राठी, प्रदीप तंवर व तुषार डेढ़ा ने नामांकन दाखिल किया था। वहीं, एनएसयूआइ की ओर से चेतना त्यागी, आशीष लांबा, अभिषेक चपराना, अंकित भारती समेत दो अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे।
नामंकन की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक चली। इस दौरान एबीवीपी व एनएसयूआइ समर्थकों के बीच झड़प भी हो गई। नामांकन के दौरान पूरा समय गहमागहमी का माहौल रहा। दोनों संगठनों की ओर से शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा था। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस व अर्धसैनिक बल द्वारा छात्रों को काबू किया जा रहा था।





