जवानों को मिला ये नया हथियार, अंधेरे में भी मार देंगें आतंकी

एटीएस के जवान हाईटेक उपकरणों से होंगें लैस भोपाल। पुलिस मुख्यालय अपनी एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड (एटीएस) को हाईटेक उपकरणों से लैस करने जा रहा है।

एटीएस के जवान हाईटेक उपकरणों से होंगें लैस 

इसमें नाइट विजन हेड माउंट कैमरों से लेकर सीबीआरएन प्रोटेक्शन किट सहित कई नई चीजें खरीदी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि इन उपकरणों का इस्तेमाल जरूरत पढ़ने पर नक्सल विरोधी ऑपरेशन के दौरान भी किया जाएगा।

मुख्यालय की विशेष शाखा ने सभी उपकरणों के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि अगले चार महीनों में यह हाईटेक डिवाइस जवानों को दे दी जाएगी। ज्ञात हो कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर केंद्र ने इसके निर्देश दिए थे, जिसके बाद यह प्रक्रिया शुरू हुई।

हॉक फोर्स के लिए भी सामान

बताया जा रहा है कि नक्सली इलाकों में पदस्थ हॉक फोर्स के लिए भी कई चीजें ली जा रही है। इनमें जंगलों में मच्छरों से बचाने के लिए मॉस्किटो हर्बल जेल (चार हजार नग), मेडिकेटेड मॉस्टिको नेट (250) के साथ सैटेलाइट फोन के लिए 20 पॉवर बैंक और 500 वॉटर फिल्टर बॉटल्स शामिल हैं।

इन उपकरणों से लैस होगा एटीएस

नाइट विजन डिवाइस विथ हेड माउंट

इस डिवाइस की मदद से किसी इमारत के अंदर घुसे आतंकवादियों को घुप अंधेरे में भी जवान देख पाएगे। इस तरह के 30 उपकरण खरीदे जा रहे हैं।

सटिक निशाने के लिए रिफलेक्स

आतंकियों के छिपे होने की स्थिति में दूर से ही उन पर नजर बनाए रखने ऑप्टिकल रिफलेक्स स्लाइट डिवाइस भी खरीदी जा रही है। यह बंदूक के ऊपर फिट हो जाती है जिसके जरिए उनकी हर हरकत पर जवान नजर रख सकता है। ऐसे 70 उपकरण खरीदे जा रहे हैं।

इमारत के अंदर छिपे आंतकी ने बचने के लिए इमारत में आग लगा दी हो और कमरे में धुंआ भर गया हो तो इस किट के जरिए जवान अंदर जा सकते हैं। इस सूट के अंदर वो सुरक्षित भी रहता है और मास्क में ऑक्सीजन सप्लाई होने के चलते उसे सांस लेने में कोई दिक्कत भी नहीं आती। ऐसी करीब 12 किट ली जा रही हैं।

इमारत के अंदर जाने के लिए दरवाजा तोड़ने के लिए यह हाईटेक उपकरण है। इसकी मदद से कुछ पलों में ही दरवाजा तोड़कर जवान अंदर दाखिल हो सकते हैं, वो भी बिना कोई ज्यादा आवाज किए। ऐसी तीन किट जल्द ही जवानों को दी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button