एक्ट्रेस कंगना रनौत को सुरक्षा मुहैया करवाएगी हिमाचल सरकार
शिमला। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की सुरक्षा को लेकर हिमाचल सरकार गंभीर हो गई है। राज्य सरकार ने कंगना रणौत को सुरक्षा उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। प्रदेश पुलिस की यह सुरक्षा उन्हें हिमाचल के अंदर तथा बाहर दोनों जगह मुहैया करवाई जाएगी। शिवसेना नेता संजय राउत व अन्य कुछ नेताओं के उनके खिलाफ ब्यानबाजी के बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई है।
ये भी पढ़ें- गायत्री प्रजापति मामले में एक और गिरफ्तारी, 2019 में दर्ज हुई थी दूसरी FIR
मुख्यमयंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को शिमला में पत्रकारों के सवालों पर कहा कि गत दिन कंगना रणौत की बहन का फोन आया था तथा उनके बात हुई है। साथ ही कंगना के पिता ने भी पुलिस को लिखकर सुरक्षा के लिए दिया है। सुरक्षा के लिए डीजीपी को आदेश दे दिए गए हैं। राज्य के अंदर भी तथा उनका मुम्बई जाने का कार्यक्रम है। उस पर भी उन्हें सुरक्षा देने पर विचार चल रहा है। यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि वह हिमाचल से हैं, हिमाचल की बेटी हैं व सेलीब्रेटी हैं तथा पुलिस विभाग व सरकार से मदद मागी है। उन्होंने सरकार पूरी मदद देगी।
The post एक्ट्रेस कंगना रनौत को सुरक्षा मुहैया करवाएगी हिमाचल सरकार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





