एक के बाद एक कई धमाकों से थर्राया बदरीनाथ हाईवे

सुबह-सुबह बदरीनाथ हाईवे पर एक के बाद एक धमाके होने से कई किमी. दूर तक लोग सहम गए। सूचना पाकर पुलिस ने मोर्चा संभाला।
बदरीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर खाकरा के पास शुक्रवार की सुबह भरे गैस सिलेंडरों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
जिससे ट्रक में लदे गैस सिलेंडरों में आग लग गई और धमाकों की आवाज से पहाड़ थर्रा गए।
ये भी पढ़े: डेबिट, क्रेडिट कॉर्ड से खरीदें मेट्रो का टोकन या करें रिचार्ज, इन स्टेशनों पर उपलब्ध है सुविधा
श्रीनगर पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और दूनगिरीपंथ से ट्रैफिक रूट डायवर्ट कर दिया।
धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि कई किमी. दूर तक सुनाई दी।
बताया गया ओवरलोडिंग के चलते यह ट्रक पलटा।
जिससे पहले केबिन आग गई और फिर सिलेंडरों ने आग पकड़ ली।
आग बुझाने के लिए श्रीनगर से दमकल वाहन भेजा गया।





