एक और भारतीय ने किया रियो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई

manprt3-1442469510शॉट पुट खिलाड़ी मनप्रीत कौर ने 55वें राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में बुधवार को राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम करते हुए रियो ओलम्पिक-2016 के लिए क्वालीफाई कर लिया।

वहीं महिलाओं की 5,000 मीटर स्पर्धा में रेलवे की ओर से ओ. पी. जैशा ने 15 मिनट 31.73 सेकेंड समय निकालते हुए नया मीट रिकॉर्ड स्थापित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

जैशा हालांकि रियो ओलम्पिक-2016 की 5,000 मीटर स्पर्धा के लिए तय 15.20 सेकेंड समय को हासिल नहीं कर पाईं।

preeja

मनप्रीत ने 17.96 मीटर की सर्वश्रेष्ठ दूरी हासिल करते हुए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया। मनप्रीत ने 1997 में हरबंश कौर द्वारा स्थापित 17.43 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ा।

32 वर्षीय जैशा के लिए यह वर्ष कई उपलब्धियों वाला रहा। उन्हें दक्षिण कोरिया के इंचियोन में हुए एशियाई खेलों की 1,500 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। हाल ही में बीजिंग में हुए विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की मैराथन दौड़ में भी वह 18वें स्थान पर रहीं।

स्पर्धा के बाद मनप्रीत ने पत्रकारों से कहा कि मेरे दिमाग में पहले से रियो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने की बात चल रही थी और इसलिए मैं बेहतर कर सकी।

jaisha

पुरुषों की 5,000 मीटर दौड़ में सेना के जी. लक्ष्मणन ने 14 मिनट 0.77 सेकेंड समय निकालते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। सुरेश कुमार (15: 56.24) दूसरे और खेता राम (14: 30.78) तीसरे स्थान पर रहे।

महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में ओएनजीसी की शारदा भास्कर ने 6.38 मीटर लंबी कूद के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं महिलाओं की हैमर थ्रो स्पर्धा में रेलवे की सरिता पी. सिंह फिर से चैम्पियन रहीं। सरिता ने 58.97 मीटर दूरी हासिल की।

चार दिनों तक चलने वाला राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 19 सितंबर को समाप्त होगा।

manprt

राष्ट्रीय एथलेटिक्स के पहले दिन रेलवे ने सर्वाधिक आठ पदक हासिल किए, जिसमें तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। सेना और ओएनजीसी ने दो-दो पदकों के साथ पदकतालिका में क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button