एअर इंडिया ने ड्रीमलाइनर प्लेन में फ्यूल कंट्रोल स्विच पर दी सफाई

एअर इंडिया ने ड्रीमलाइनर पैसेंजर जेट को अंडरग्राउंड किए जाने के बाद बताया है कि उसके बेड़े में सभी ऑपरेशनल बोइंग 787 विमानों में फ्यूल कंट्रोल स्विच (FCS) में कोई समस्या नहीं पाई गई है।

बीते दिनों UK सिविल एविएशन अथॉरिटी (CAA) ने इस बारे में जवाब मांगा था कि ड्रीमलाइनर पैसेंजर जेट रविवार को लंदन से संभावित खराब फ्यूल स्विच के साथ कैसे उड़ान भर गया।

हफ्ते भर के भीतर मांगा गया था जवाब
CAA का यह सवाल अहमदाबाद में AI171 ड्रीमलाइनर क्रैश के महीनों बाद आया है। इस हादसे में 260 लोग मारे गए थे। इस हादसे में भी फ्यूल स्विच की भूमिका पर सवाल उठे थे।

एविएशन अथॉरिटी ने चेतावनी दी है कि अगर एयरलाइन एक हफ्ते के अंदर पूरा जवाब नहीं देती है, तो एअर इंडिया और उसके बोइंग 787 फ्लीट के खिलाफ रेगुलेटरी कार्रवाई की जा सकती है।

एअर इंडिया ने क्या कहा?
एअर इंडिया ने कहा, “हमने एहतियाती री-इंस्पेक्शन पूरे कर लिए हैं।” एयर इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने एक बोइंग ड्रीमलाइनर को ग्राउंडेड कर दिया है, जब एक पायलट ने लैंडिंग के समय फ्यूल कंट्रोल स्विच में संभावित ‘खराबी’ की सूचना दी। ये प्लेन के इंजन में फ्यूल के फ्लो को कंट्रोल करता है।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि वह सभी क्रू मेंबर्स को FCS के ऑपरेशन के लिए प्रोसीजर सर्कुलेट करने के लिए CAA के निर्देशों का पूरी तरह से पालन करेगा। एयरलाइन ने कहा, “एअर इंडिया UK रेगुलेटर को उसी हिसाब से जवाब देगी। हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा एयर इंडिया की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।”

Back to top button