उस्मानपुर में असद गिरोह के तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, तीनों को लगी गोली

दिल्ली के उसमानपुर इलाके में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की शकरपुर टीम और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को पकड़ा है। तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि मेरठ के असद गिरोह का सरगना अपने साथियों के साथ उसमानपुर क्षेत्र में आने वाला है। जैसे ही तीन अपराधी बाइक पर आते दिखे, पुलिस टीम ने उन्हें सरेंडर करने को कहा। खुद को घिरा देखकर अपराधियों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीनों अपराधियों को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। एक गोली एसआई को छूकर निकल गई। तीनों अपराधियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन अपराधियों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Back to top button