उन्नाव मामले पर हैदराबाद पीड़िता के पिता का बड़ा बयान, कहा- आरोपियों को…

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुई घटना ने देश को हिलाकर रख दिया है। दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद देशभर में गुस्सा फूट पड़ा है। जनता आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रही है। इस बीच अब हैदराबाद पीड़िता के पिता का बयान भी सामने आया है। उन्नाव की बेटी की मौत पर उनका गुस्सा भी फूट पड़ा है। उन्होंने हा कि ‘यह बेहद दुखद है। पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए। कड़ा कानून बनना चाहिए और जितना जल्दी हो सके आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई जाना चाहिए।’

https://twitter.com/ANI/status/1203269786383241217?

बता दें कि उन्नाव की नवविवाहिता को आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस वक्त आग के हवाले कर दिया था जब वह दुष्कर्म मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट जा रही थी। आरोपी कुछ वक्त पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। पीड़़िता ने आरोपी और उसके भाई के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।

निर्भया केस का दोषी वापस लेना चाहता है अपनी दया याचिका, सामने आई ये बड़ी वजह…

आग लगने से पीड़िता 95 फीसदी तक जल गई थी। इसके बाद गंभीर हालत में उसे लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर पीड़िता को दिल्ली शिफ्ट किया गया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार रात को उसकी मौत हो गई थी।

देश में लगातार एक के बाद एक महिलाओं पर हुए जघन्य हमलों से लोगों में जमकर गुस्सा है। महिला अपराधों पर नकेल कसने के लिए देशभर से कड़ा कानून बनाए जाने के लिए आवाजें भी उठ रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button