उत्तराखंड बोर्ड 2019 का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परिणाम हो गया घोषित, इंटर में शताक्षी ने मारी बाजी

उत्तराखंड बोर्ड 2019 का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परिणाम गुरुवार को घोषित हो गया। हाईस्कूल में एमबी एमआइसी नथुवावाला देहरादून की अनंता सकलानी ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ बोर्ड टॉप किया है। एसबी एमआईसी ऋषिकेश के अर्पित बर्थवाल ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। एसबीएम इंटर कॉलेज सितारगंज की सुरभि गहतोड़ी ने 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। 
वहीं, इंटरमीडिएट में एसबी एमआइसी चिन्यालीसौंण की शताक्षी तिवारी ने 98.0 फीसद अंक लाकर परीक्षा टॉप की है। एमबी एमआइसी चिन्यालीसौंण उत्तरकाशी के छात्र सक्षम ने 97.8 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा व केएनउप्रेती जीआइसी पिथौरागढ़ के हरीश सिंह बोहरा ने 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। दोनों क्लास में बेटियां टॉपर रही हैं। इस बार बोर्ड का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 76.43 रहा है। जबकि इंटरमीडिएट में 82.47 प्रतिशत बच्चों ने कामयाबी हासिल की है। गुरुवार को सभापति आरके कुंवर की देखरेख में परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। विद्यालयी शिक्षा सचिव डॉ. नीता तिवारी के अनुसार इस बार उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 149927 व 12वीं में 124867 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। बालिकाओं का सफलता प्रतिशत अधिक रहा है।
इंटरमीडिएट टॉप 25 रैंक में 100 स्टूडेंट्स
उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉप-25 में 100 स्टूडेंट्स शामिल हैं।
बागेश्वर जिला टॉप पर
बोर्ड परीक्षा में इस बार बागेश्वर जिला नंबर वन पोजिशन पर है। बागेश्वर के 85.99 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा पास करने में सफलता हासिल की है।





