उत्तराखंड: अपने गांव में सुबह भ्रमण पर निकले सीएम योगी आदित्यानाथ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर में इंटर कॉलेज में नई बनी स्कूल बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे। इससे पहले सीएम योगी सुबह अपने गांव में भ्रमण पर निकले। इस दौरान बच्चों ने उनकी गीत गाकर स्वागत किया। 

यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ ने जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराह्न करीब सवा तीन बजे यमकेश्वर स्थित हेलिपैड पर पहुंचे। यहां जन प्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। उसके बाद योगी आदित्यनाथ हेलिपैड से कुछ ही दूरी पर स्थित यमकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे।

मंदिर में करीब 10 मिनट तक पूजा-अर्चना की। योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी के साथ दोपहर 3:34 बजे जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर पहुंचे और नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भव्य भवन उपलब्ध हुआ है। एक माह बाद छात्र-छात्राओं के लिए फर्नीचर सहित अन्य सभी मूलभूत जरूरतें पूरी की जाएंगी। सीएम योगी ने कल यही अपने गांव में प्रवास किया और आज शनिवार सुबह वह गांव भ्रमण पर निकले। 

Back to top button