‘ईद’ पर 8 फिल्मों से छप्परफाड़ कमाई कर चुके सलमान, इन फिल्मो ने तोडा रिकॉर्ड

सलमान खान (Salman Khan) को बॉलीवुड में 30 साल हो चुके हैं। इतने लंबे वक्त में सलमान ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा दबदबा बनाया है कि फिल्मों की सफलता का दूसरा नाम सलमान बन गए हैं। खास बात यह है कि जैसे बॉलीवुड के कई स्टार्स अपनी फिल्मों को फेस्टिवल पर रिलीज करते हैं ऐसे ही ‘ईद’ भाईजान के लिए बुक रहता है। इस बार सलमान ‘ईद’ पर ‘भारत’ फिल्म रिलीज कर रहे हैं जिसे लेकर फैंस का एक्साइटमेंट दोगुना है। जानिए अब तक सलमान की ‘ईद’ पर कितनी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और किस फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की।

दबंग
सलमान खान की ‘दबंग’ सीरीज की पहली फिल्म ‘दबंग’ 10 सितंबर, 2010 को ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने डेब्यू किया था। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म का बजट 42 करोड़ था जबकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन धमाकेदार रहा। इस फिल्म ने कुल 145 करोड़ का कलेक्शन किया।

बॉडीगार्ड
‘दंबग’ के बाद सलमान की ईद पर ‘बॉडीगार्ड’ फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान का ‘बॉडीगार्ड’ रोल लोगों को काफी पसंद आया था। यह फिल्म 31 अगस्त, 2011 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट करीना कपूर खान थीं। इस फिल्म का बजट 60 करोड़ था जबकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 142 करोड़ रहा।

एक था टाइगर
सलमान खान ईद के मौके पर ‘एक था टाइगर’ फिल्म भी रिलीज कर चुके हैं। इस फिल्म में सलमान की कटरीना कैफ के साथ जोड़ी खूब रास आई थी जिसके बाद सलमान ‘टाइगर जिंदा है’ फिल्म लेकर आए। ‘एक था टाइगर’ फिल्म 15 अगस्त, 2012 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट 75 करोड़ था जबकि बॉक्स ऑफिस पर 198 करोड़ कमाए।

बजरंगी भाईजान
सलमान की फिल्म बजरंगी भाईजान’ भी ईद पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भी सलमान के अपोजिट करीना कपूर खान थीं। यह फिल्म 17 जुलाई, 2015 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का कलेक्शन 90 करोड़ था जबकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 970 करोड़ का कलेक्शन किया।

किक
सलमान की बहुचर्चित फिल्म ‘किक’ भी ईद पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडिस थीं। इस फिल्म का बजट 100 करोड़ था जबकि फिल्म ने 233 करोड़ का कलेक्शन किया था।
सुल्तान
सलमान की ‘सुल्तान’ फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट अनुष्का शर्मा थीं। ‘सुल्तान’ फिल्म 6 जुलाई, 2016 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट 145 करोड़ था जबकि फिल्म ने कुल 589 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया।

ट्यूबलाइट
सलमान खान की बाकी फिल्मों की अपेक्षा ‘ट्यूबलाइट’ एक ऐसी इकलौती फिल्म है जो उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी थी। यहां तक कि सलमान इस फिल्म का नाम लेने से भी बचते रहे हैं। ईद पर रिलीज हुई सलमान की यह पहली फिल्म थी जो फ्लॉप रही। यह फिल्म 23 जून, 2017 को रिलीज हुई थी। फिल्म का बजट 135 करोड़ था जबकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 211.14 करोड़ रहा।