ईडी ने गौरव आर्या से की 9 घंटे तक पूछताछ, मोबाईल फोन किया स्कैन
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच तीन केंद्रीय एजेंसियां पूरी मुस्तैदी के साथ कर रही है। इससे रिया चक्रवर्ती पर शिकंजा कसता जा रहा है। मंगलवार को इस मामले में CBI ने रिया के पिता इंद्रजीत व माता संध्या से लगातार 9 घंटे तक पूछताछ की है। इसी मामले में आज दूसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने होटल व्यवसाई गौरव आर्या से 9 घंटे तक गहन पूछताछ किया और उसका मोबाईल फोन भी स्कैन किया।
ये भी पढ़ें- गलवान में मारे गए 35 चीनी सैनिकों के ‘कब्र’ की तस्वीरें आई सामने, देखें वायरल फोटो
इसी तरह नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने आज कई ड्रग पेडलर से पूछताछ की। इन ड्रग पेडलरों ने एनसीबी को बताया कि वे रिया व शोविक दोनों को जानते हैं। एनसीबी इन ड्रग पेडलरों को रिया व शोविक के सामने बिठाकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। एनसीबी ने मंगलवार को मुंबई के कई ड्रग पेडलरों को पूछताछ के लिए बुलाया था।
ये भी पढ़ें- दिशा की मौत को लेकर सुशांत केस में सिद्धार्थ ने खोले बड़े राज!
जानकारी के अनुसार मंगलवार को CBI ने रिया के पिता व मां से सवाल किया कि रिया-सुशांत के संबंध की जानकारी उन्हें कब लगी। सुशांत से वह लोग पहले कब मिले और कितनी बार मिले थे। सीबीआई ने रिया के माता-पिता से रिया व सुशांत के ड्रग कनेक्शन के बारे में भी सवाल दागे। सीबीआई ने रिया की माता संध्या से रिया व सुशांत के अंदरुनी संबंध की भी जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया।
ये भी पढ़ें- कानपुर : अबकी बुढ़वा मंगल पर रहा कोरोना का साया, हनुमान मंदिर में रहा सख्त पहरा
सूत्रों के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में मंगलवार को दूसरे दिन होटल व्यवसाई गौरव आर्या से 9 घंटे तक पूछताछ की। आज गौरव आर्या ईडी दफ्तर में वीडियो कैमरा लेकर गया था, लेकिन ईडी ने जांच को अंडर कैमरा किए जाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद ईडी गौरव आर्या से ड्रग कनेक्शन व शोविक तथा रिया से किए गए पैसे के लेन देन संबंधी सवाल भी दागे।
The post ईडी ने गौरव आर्या से की 9 घंटे तक पूछताछ, मोबाईल फोन किया स्कैन appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





