इस हरकत की वजह से फिर मजाक बनें राहुल गांधी! देखें पूरा वीडियो

नई दिल्ली। लोकसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जो किया उससे उनसे वे एक बार फिर सोशल मीडिया में टारगेट बन गए हैं। नेता फारूख अब्दुल्ला जब संसद के सदस्य की शपथ लेकर अन्य नेताओं से हाथ मिला रहे थे तो उन्होंने राहुल गांधी को नजरअंदाज कर दिया। फेसुबक पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ‘अजी हां’ नाम से फेसबुक यूजर ने अपलोड किया है।
वीडियो में फारूख अब्दुल्ला सबसे पहले थंबी दुरै से हाथ मिलाते हैं जिसके बाद कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से और फिर सोनिया गांधी को नमस्कार कर अभिवादन स्वीकार करते हैं। फिर मुलायम सिंह यादव और एचडी देवगौड़ा से हाथ मिलाते नजर आते हैं।
लेकिन इस दौरान पीछे की सीट पर कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास बैठे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी खड़े हो जाते हैं और फारूख अब्दुल्ला से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ते हैं लेकिन फारूख का ध्यान उनकी तरफ जाता ही नहीं। फिर खुद दूर से ही हाथ जोड़कर उन्हें नमस्ते कर वापस अपनी सीट पर बैठ जाते हैं।
हालांकि कुछ लोगों ने जहां उनका मजाक उड़ाया तो कुछ ने उनके इस गेश्चर की तारीफ भी की।





