इस हफ्ते बच्चों को बनाकर खिलाएं टेस्टी चुकंदर के चिप्स

इस बात से तो हम सभी अच्छे से वाकिफ हैं कि चुकंदर हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आज तक आपने इसका जूस पिया होगा या फिर इसे सलाद के तौर पर खाया होगा, लेकिन आज हम बताने जा रहे हैं इसके चिप्स के बारे में। बीटरूट चिप्स हेल्दी तो है ही साथ ही इनका टेस्ट भी मजेदार है। आइए जानते हैं चुकंदर के चिप्स बनाने की आसान रेसिपी…
beetroot
चुकंदर के चिप्स की सामग्री
-4 मध्यम आकार के चुकंदर
-आधा चम्मच रोजमेरी
-2 चुटकी काली मिर्च का पाउडर
-2 चम्मच वर्जिन ऑलिव ऑइल
-नमक स्वादनुसार

beetroot chips

चुकंदर के चिप्स बनाने की विधि
चुकंदर के चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह से पानी से धोकर सुखा लें। 
-अब चुकंदर को छीलकर उसके पतले-पतले टुकड़े काट लें।
-अवन को 190 डिग्री पर पहले से ही हीट करके तैयार कर लें, जिससे उसमें चुकंदर के चिप्स को बेक किया जा सके।
-बेकिंग ट्रे लें और उसमें थोड़ा सा ऑलिव ऑयल लगा लें। ट्रे में चिप्स रखें और ऊपर से थोड़ा सा नमक और काली मिर्च पाउडर बुरक दें। साथ में रोजमेरी भी डाल दें।
-चिप्स धीरे-धीरे पलटें और फिर उन्हें ट्रे में इस तरह से लगाएं कि बीच-बीच में थोड़ी सी जगह बच जाए।
-अवन में इन चिप्स को बेक करें। 10 मिनट होते ही चिप्स को एक बार चेक कर लें, क्योंकि चुकंदर तेजी से जलता है। अगर अभी बेक नहीं हुए तो थोड़ी देर के लिए और रख दें।
-चिप्स बनकर तैयार हैं। आप या तो इन्हें फ्रेश खा सकते हैं नहीं तो एयर टाइट डिब्बे में पैक करके भी रख सकते हैं।
Back to top button