इस रेस्टोरेंट में खाएँ भरपेट खाना, नहीं देने पड़ेंगे पैसे, जानें किस तरह यह संभव

आप सभी की इच्छा होती होगी कि रेस्टोरेंट जाकर भरपेट भोजन किया जाए और रेस्टोरेंट के सभी व्यंजन का स्वाद लिया जाए। लेकिन अपने बजट के चलते यह मुमकिन नहीं हो पाता हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे रेस्टोरेंट की जानकारी देने जा रहे हैं जहाँ आप भरपेट सभी व्यंजन का स्वाद चख सकते हैं और आपको पैसे भी नहीं देने पड़ेंगे। तो आइये जानते हैं इसके बारे में कि किस तरह है यह मुमकिन।

दरअसल मुंबई के पवई में मिनी पंजाब के लोकसाइड से मशहूर रेस्टोरेंट ने लाजवाब और मसालेदार नॉनवेज थाली बनाई है। इस नॉनवेज थाली का नाम मशहूर भारतीय पहलवान दारा सिंह के नाम पर रखा गया है। इस थाली में कुल 44 तरह के व्यंजन शामिल हैं। इस थाली में सींक कबाब, मक्के दी रोटी, मटन, बटर चिकन, पापड़, सलाद, मटन मसाला, चिकन बिरयानी, टगड़ी कबाब, कोली वाड़ा, चूर-चूर नान आदि शामिल है

free food,mumbai restaurant,dara singh thali,punjab restaurant ,मुफ्त का खाना, मुंबई का रेस्टोरेंट, दारा सिंह थाली, पंजाब का मशहूर रेस्टोरेंट

इसके अलावा थाली में पंजाब की मशहूर लस्सी, शिकंजी, छाछ, ब्लैक कैरल पीने के लिए मौजूद है। जबकि स्वीट आइटम की बात करें तो इसमें रस्गुल्ला, जलेबी, रबड़ी, मूंग दाल हलुआ, पेटा बर्फी, मालपुआ, आइस्क्रीम शामिल है।

इस थाली के पीछे जिनका मुख्य दिमाग है वह है नवनीत चावला। नवनीत चावला का मानना है कि अगर कोई इस थाली को तीस मिनट तक अंदर खा ले तो उसको लिए यह मुफ्त थाली है। रेस्टोरेंट के सह मालिक जगजीत सिंह ने बताया कि अभी तक 12 लोग ही पूरी थाली खत्म कर पाए हैं। जबकि सबसे तेज एक विदेश नागरिक ने इसके खत्म करने में सफलता हासिल की है। जगजीत ने बताया कि विदेशी नागरिक ने 30 मिनट 29 सेकेंड में इस थाली को पूरा खत्म किया था।

Back to top button