इस बड़ी वजह के चलते लगातार दो दिन चलेगा यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश में विधानमंडल का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आज विधानभवन में सर्वदलीय बैठक भी आयोजित की गई।

संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर अमल करने हुए गांधी जयंती पर इस बार विधान मंडल का सत्र लगातार दो दिन 48 घंटे चलेगा। देश के किसी राज्य में पहली बार आहूत होने वाले इस विशेष अधिवेशन में कुपोषण, स्वच्छता, शिक्षा व समग्र विकास सम्बंधित लगातार चर्चा होगी। यूएनओ के प्रस्ताव पर अमल करते हुए इस विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रस्ताव पर भारत ने भी हस्ताक्षर किये हैं। लखनऊ में होने वाले दो दिवसीय सत्र की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर दिल्ली में UP के नेताओं संग प्रियंका की बैठक

विधानमंडल के इस दो दिनी विशेष सत्र को लेकर विधान भवन में आज सर्वदलीय बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें इस सत्र की तैयारी के साथ ही अन्य विषय पर चर्चा की गई। दो दिनी विशेष सत्र को लेकर सम्पन्न सर्वदलीय बैठक में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित साथ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, सपा नेता रामगोविंद चौधरी, बसपा विधायक दल के नेता लालजी वर्मा तथा कांग्रेस विधानमंडल दल नेता अजय कुमार लल्लू मौजूद थे। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button