इस बार सर्वार्थसिद्ध और शिव प्रदोष के योग में मनाई जाएगी मकर संक्रान्ति, इन राशि के लोगो पर पड़ेगा असर

सूर्यदेव के एक वर्ष में क्रम से बारह राशियों में प्रवेश करने की प्रक्रिया को सूर्य की संक्रांति कहा जाता है। जिस दिन सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन मकर संक्रांति मनाई जाती है। मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव के उत्तरायण हो जाने से समस्त शुभ कार्यों का शुभारंभ हो जाता है। हिन्दू संस्कृति में मकर संक्रांति एक ऐसा पावन पर्व है, जिस दिन पवित्र नदियों में स्नान, ध्यान, पूजा-पाठ और श्रद्धानुसार गरीबों को दान करना शुभ फलदायी माना जाता है। 
Back to top button