इस बच्चे का 22 लीटर खून पी गए कीड़े, पूरी खबर पढ़कर हो जाओगे हैरान…

अक्सर छोटे बच्चों के पेट में कीड़े पड़ जाते है। ये कीड़े बच्चो के मिटटी या अन्य कोई मिठाई आदि खाने से पड़ते है। ये कीड़े उन्हें रात में इतना परेशान करते कि वो बच्चे को सोने तक नहीं देते है। कीड़े बच्चो के पेट में तो इन्फेक्शन फैलाते ही है साथ ही वो इनके लिए इतना ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते है जितना हम सोच भी नहीं सकते।
कीड़े पी गए खून :
ये मामला उत्तराखंड के हल्द्वानी का है जहां एक 14 वर्ष के बच्चे के पेट में इतने ज्यादा कीड़े हो गए थे कि उस बच्चे का खाना-पीना सभी कुछ बंद हो गया था। ये कीड़े दो साल में बच्चे का 22 लीटर यानी करीब 50 यूनिट तक खून पी गए। बच्चे के अंदर इतनी ज्यादा खून की कमी हो गई थी कि उसे रोज़ खून चढ़ाना पढ़ रहा था।
दिल्ली में चल रहा है इलाज :
 
काफी जगह ईलाज करवाने के बाद जब बच्चे के माता-पिता उसे गंगाराम अस्पताल ले गए तो वहां के डॉक्टर्स ने कैप्सूल एंडोस्कोपी के जरिये बच्चे के पेट की जाँच की और पाया कि इस बच्चे के पेट में इतने ज्यादा कीड़े है कि वो उसका सारा खून पी गए। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे के पेट में खून की इतनी ज्यादा कमी हो गई थी कि उसे एनीमिया भी हो गया था। अब दिल्ली में इस बच्चे का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button