इस नवरात्री पूजा करते हुए रखें इस बात का ध्यान, बरसेगी माता रानी अपार कृपा…

चैत्र नवरात्र 6 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे हैं और इस दिन से मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना प्रारंभ हो जाएगी जो 14 अप्रैल नवमी तक चलेगी। अगर मां दुर्गा की पूजा करते समय कुछ खास बातों को ध्यान में रखा जाए तो इससे मां शारदा प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति तथा उसके घर पर अपनी विशेष कृपा बनाए रखती हैं। आइए आपको बताते हैं मां की पूजा करते समय किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए …

लाल रंग मां को बहुत प्रिय है इसीलिए पूजा में लाल रंग की चीजों का इस्तेमाल करें, जैसे चौकी पर लाल रंग का कपड़ा​ बिछाएं और मां को लाल रंग की चुन​री उढ़ाएं। मां दुर्गा की पूजा करते समय पूजा में लाल रंग के पुष्पों को अवश्य शामिल करें, माना जाता है कि मां दुर्गा को लाल रंग बहुत पसंद होता है और जो भक्त पूजा में लाल फूलों को शामिल करता है मां दुर्गा उससे जल्दी ही प्रसन्न हो जाती हैं।

3 अप्रैल 2019 का राशिफल: इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ होगा बुधवार

प्रतिदिन पूजा करते समय दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, अगर पूजा करते समय कोई भूल-चूक हो जाती है तो दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से मां दुर्गा आपसे हुई उस भूल को क्षमा कर देती हैं और आपकी पूजा अधूरी नहीं रहती है।

Back to top button