इस तरह बनाये खरबूजा मिल्क शेक जो दिलाये गर्मी से राहत

गर्मियों के मौसम में खरबूजा हर घर में आता है। डॉक्टर्स भी गर्मी में शरीर में होने वाली पानी की कमी को दूर करने के लिए इसे खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि खरबूजे में पानी की मात्रा अधिक होती है। आज हम आपके साथ खरबूजे से तैयार होने वाली एक मजेदार रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जो आपके घरवालों को भी पक्का पसंद आएगी।
musk melon reciepe

खरबूजा शेक सामग्री: 
-1 खरबूजा
-250 ml दूध
-चुटकी भर इलाइची पाउडर
-4 टी स्पून चीनी 
-4-5 काजू
-4-5 पिस्ता

musk melon shake

बनाने की विधि 
सबसे पहले खरबूजे को काट लें। काजू और पिस्ता को भी बारीक टुकड़ों में काट कर एक साइड रख लें। अब खरबूजे के टुकड़ों, दूध, इलाइची पाउडर और चीनी को मिक्सर में डालकर अच्छे से फेंट लें। आपका yummy खरबूजा शेक तैयार है। इसे काजू और पिस्ता से गार्निश कर सर्व करें।
Back to top button