इस तरह खत्म करें अपने शराब पीने की लत को

शराब एक ऐसा नशा हैं जो चाहने पर भी छोड़ा नहीं जाता. यदि आप कभी – कभार ही शराब पीते हैं तो, शायद आप को किसी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता होगा. पर यदि आप रोजाना शराब पीते हैं तो हमे पूरा यकीन हैं कि आपकी जिंदगी में कई सारी समस्याओं ने डेरा जमाया हुआ हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताएंगे जिस से आप को अपनी शराब की लत छुड़ाने में मदद मिलेगी. 

इस तरह खत्म करें अपने शराब पीने की लत को

1. धीरे धीरे कदम आगे बढ़ाना चतुराई का काम होगा. एक बार में ही शराब को दूर फेक देना इतना आसान नहीं होता. इसलिए अपनी शराब पीने की मात्रा को धीरे – धीरे घटाते जाए. उदाहरण के लिए यदि आप रोजाना शराब पीते हों तो एक दिन छोड़ कर पीने की कोशिश करे. फिर हफ्ते में दो, फिर महीने में दो आदि. 

2. एक कागज में अपने निर्धारित लक्ष्य को सभी बोतलों और घर की दीवारों पर चिपका दे. इस तरह आप जब भी शराब की बोतल के पास जायेंगे तो आपको खुद से किया हुआ वादा याद आ जायेगा.

3. किसी और चीज को अपना शौक बनाए. कई लोग शराब इसलिए पीते हैं क्योंकि उनके पास करने को कुछ और नहीं होता. बोर होने पर या तनाव में होने पर आप शराब की बजाए किसी और चीज जैसे पढ़ना, व्यायाम करना, योग इत्यादि का सहारा ले सकते हैं.

4. अपने परिवार और दोस्तों की मदद ले. अगर आप अपनी इस लत को छुड़ाने में कमजोर पड़ रहे हैं तो आप अपने परिवार और दोस्तों की सहायता ले सकते हैं,. वक़्त पड़ने पर वो आपको इमोशनल सहारा और सही सलाह दे सकते हैं.

5. हार ना माने. हम जानते हैं कि शराब छोड़ना चुटकी बजाने जितना आसान नहीं हैं, लेकिन ये राकेट साइंस जितना मुश्किल भी नहीं. यदि आप एक बार दिल से शराब छोड़ने की ठान लेंगे तो आपको कोई नहीं रोक पाएगा, और आप इस लत से आजाद हो जाएंगे.

Back to top button